समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई। रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। भारत में फिल्म ने 126 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दुनिया भर में कुल कलेक्शन 171 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस धमाकेदार शुरुआत ने रणवीर को 2025 में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान तक को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस का नया ‘किंग’ बना दिया है।

5 दिसंबर को रिलीज हुई इस जासूसी एक्शन थ्रिलर को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षये खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अली खान जैसे दिग्गज कलाकार हैं। पहले दिन ही फिल्म ने 27 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत है। शनिवार को 32 करोड़, रविवार को 43 करोड़ और सोमवार को भी वीकडेज़ होने के बावजूद 24 करोड़ का शानदार कलेक्शन रहा।

ट्रेड जानकारों का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म पहले हफ्ते में ही 175 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी। क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा मिला तो 300 करोड़ भी दूर नहीं। यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है, जो उनकी पुरानी हिट फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ को भी पीछे छोड़ चुकी है।

फिल्म देख चुके दर्शक और क्रिटिक्स रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। अक्षये खन्ना ने कहा, “रणवीर ने इस फिल्म में जो ऊर्जा दिखाई है, वो बेमिसाल है। वो सचमुच स्क्रीन पर आग लगा देते हैं।” निर्देशक आदित्य धर ने भी खुशी जताई, “दर्शकों का प्यार देखकर लग रहा है कि हमने सही कहानी चुनी। ये तो बस शुरुआत है।”

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि लंबे समय बाद रणवीर की असली ‘बाजीराव’ और ‘अलाउद्दीन खिलजी’ वाली एनर्जी वापस लौटी है। कई लोग तो इसे साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version