Skip to main content

समाचार मिर्ची

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की सगाई झीलों की नगरी भोपाल में हुई। हालांकि सगाई समारोह को लेकर किसी को कोई खबर नहीं थी।

बीजेपी प्रदेशाध्य़क्ष हुए शामिल….

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। साथ में उन्होंने लिखा। डॉक्टर मोहन यादव जी के सुपुत्र अभिमन्यु के सगाई समारोह में शामिल होकर नवयुवल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डॉक्टर मोहन यादव के परिवार के लोग औऱ बीजेपी कई नेता भी इस दौरान नजर आए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version