समाचार मिर्ची

फलता। पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के इंतजाम पहले से दोगुने कर दिए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं।

इस सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला लिया था। दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट पर 285 बूथों पर 2.36 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालने के हकदार हैं, जिनमें 1.15 लाख महिलाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले चुनावी मैदान छोड़ दिया था। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने घोषणा की कि वे अब यह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि खान इसलिए भाग गए क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिलेगा।

हालांकि नाम वापस लेने की आधिकारिक समय सीमा बीत चुकी होने के कारण जहांगीर खान का नाम ईवीएम पर बरकरार है। उनके अलावा भाजपा के देबांग्शु पांडा, सीपीआई(एम) के शंभू नाथ कुर्मी और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला मुख्य उम्मीदवार हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version