समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

न्यूयार्क। बांग्लादेशी मूल के दो कंपनियों के सीईओ फहीम सालेह का शव मंगलवार को उनके न्यूयॉर्क स्थित लग्जरी अपार्टमेंट से बरामद किया गया। फहीम का बेहद बेरहमी से कत्ल किया गया। उनके शरीर के हिस्से अपार्टमेंट के अलग-अलग हिस्सों में बिखरे मिले। घटनास्थल से एक इलेक्ट्रिक आरी भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि इसी आरी से शव के टुकड़े किए गए। पुलिस इसे कारोबारी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है। 

बहन पहुंची तब हुआ कत्ल का खुलासा
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मंगलवार दोपहर फहीम की बहन उनके अपार्टमेंट में पहुंचीं। पुलिस को शक है कि तब तक हत्यारा घर में ही मौजूद था क्योंकि इलेक्ट्रिक आरी लाश के करीब और चालू हालत में मिली। हालांकि, संदिग्ध दूसरे गेट से फरार हो गया। सिर और शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथिन बैग में मिले। धड़, सिर, पैर और हाथ काटकर अलग कर दिए गए थे। सालेह की बहन नेे बताया कि वो भाई से मिलने आई थी क्योंकि फहीम फोन नहीं उठा रहे थे। 

अमीर थे सालेह
सालेह नाईजीरिया की एक राइडिंग और डिलिवरी ऐप कंपनी के सीईओ थे। इसके अलावा बांग्लादेश में भी वो ‘पाथो’ नाम से इसी तरह की कंपनी चलाते थे। उनकी गिनती युवा और अमीर कारोबारियों में होती थी। जिस अपार्टमेंट में उनका कत्ल हुआ उसकी कीमत करीब 22 लाख डॉलर बताई गई है। 

सीसीटीवी में सालेह के साथ संदिग्ध
पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। इनमें से एक फुटेज में साहेल एलीवेटर पर दिखते हैं। साथ में एक और व्यक्ति ब्लैक सूट में नजर आता है। उसने मास्क और ग्लव्ज पहने हैं। पुलिस को शक है कि कातिल फहीम का करीबी और जान-पहचान वाला था। मामले को कारोबारी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारा पेशेवर था और उसे अपार्टमेंट के हर हिस्से की जानकारी थी। वो लाश के टुकड़े साथ ले जाना चाहता था लेकिन फहीम की बहन के वहां पहुंचने से उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। 

कौन थे फहीम सालेह?
सालेह के पेरेंट्स बांग्लादेशी थे। लेकिन, सऊदी अरब में रहते थे। फहीम का जन्म सऊदी में ही हुआ। पहले फहीम न्यूयॉर्क आए और बाद में बाकी परिवार। ट्विटर पर वो अकसर अपने स्टार्टअप गोकडा (Gokada) से जुड़े इंस्पिरेशनल किस्से शेयर करते थे। 2 जून को उन्होंने लिखा था- साल 2020 को लेकर मेरी फीलिंग्स अच्छी हैं। 2009 में उन्होंने बेंटले से बैचलर डिग्री ली थी।

2 साल में कामयाबी
फहीम ने 2018 में नाईजीरिया बेस्ड मोटर साइकल राइडशेयरिंग कंपनी गोकडा शुरू की। बाद में इसे डिलिवरी सर्विस भी बना दिया। इसी साल कैपिटल फर्म एडवेंचर शुरू की और किकबैक ऐप्स के सीईओ भी बने। हालांकि, गोकडा के पहले 2015 में सालेह बांग्लादेश में पाथो राइडिंग कंपनी शुरू कर चुके थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक, फहीम विकासशील देशों के एलन मस्क थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version