समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

गांधीनगर। गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में अब दलबदल का खेल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के एक और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है। चार में से तीन पहले भाजपा में ही थे। एक तरह से इसे इन नेताओं की घर वापसी भी कह सकते हैं।

AAP विधायक भूपत भयाणी पहली बार जूनागढ़ जिले के विसावदर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वे पहले भाजपा में भी रह चुके हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही AAP में शामिल हुए थे। हालांकि मीडिया से बातचीत में भूपत ने भाजपा में शामिल होने से इनकार किया है। भूपत ने कहा कि मैं पार्टी से गद्दारी नहीं करूंगा।

इधर, तीन निर्दलीय विधायकों में से बायड़ से धवल झाला, धानेरा से मावजी देसाई और वाघोड़िया से धर्मेंद्र वाघेला शामिल हैं। झाला और मावजी देसाई भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद चुनाव से ऐन वक्त पहले निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी गए। अब उन्होंने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

गुजरात विधानसभा में 156 सीटों की रिकॉर्ड जीत के बाद सोमवार को सीएम भूपेंद्र पटेल शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में खुद पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। पीएम के अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के भाजपा सीएम भी मौजूद रहेंगें।

पीएम मोदी ने अपनी कई चुनावी रैलियों में कहा था कि इस बार भाजपा के लिए ऐसा मतदान करें कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ दें। पीएम की इसी गुहार पर गुजरात की जनता ने भी मुहर लगाई और भाजपा को प्रचंड जीत से नवाजा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version