समाचार मिर्ची

डि, पटना। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से प्रदेश के सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है।इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव भी बिहार चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। चुनाव से पहले उन्होंने अब एक नया दांव खेला है। उन्होंने अपनी पार्टी में 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। राजद प्रमुख लालू यादव भी बिहार चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। चुनाव से पहले उन्होंने नया दांव खेला है। उन्होंने 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने आठ प्रोफेसरों को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल ने आठ प्रोफेसरों को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। जिन आठ प्रोफेसरों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनमें डॉ. श्याम कुमार, डॉ. राज कुमार रंजन, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. अनुज कुमार तरुण, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. उत्पल बल्लभ, डॉ. बादशाह आलम और डॉ. रवि शंकर का नाम शामिल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version