Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारी बारिश के मौसम में सब्जी की फसल को सड़ने और नुकसान से बचाने के लिए किसानों को कुछ तुरंत उपाय करने चाहिए। बारिश रुकते ही खेत में जमा अतिरिक्त पानी को निकालना और नालियों को साफ करना जरूरी है, ताकि जड़ों में ऑक्सीजन की कमी न हो और पौधे सड़ न जाएं।

मिट्टी थोड़ी सूखने पर हल्की गुड़ाई करनी चाहिए। इससे मिट्टी के छिद्र खुलते हैं, जड़ों तक हवा पहुंचती है और पौधे तेजी से बढ़ने लगते हैं। बारिश के बाद नमी के कारण फंगस और कीटों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए 24 से 48 घंटे के अंदर फफूंदनाशक और उचित कीटनाशक का छिड़काव करना फायदेमंद होता है।

इसके अलावा बारिश से बह गए पोषक तत्वों की भरपाई के लिए हल्की खाद या यूरिया की टॉप ड्रेसिंग दी जा सकती है। इन छोटे-छोटे कदमों से नेनुआ, कद्दू, बोरा, भिंडी जैसी फसलों को बचाया जा सकता है और अच्छा मुनाफा सुनिश्चित किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version