Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2026 विश्व कप में 51 साल का सूखा खत्म कर दूसरा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। 1975 की विश्व विजेता टीम इस बार हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खेलेगी। हॉकी विश्व कप 2026 बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। पुरुष टीम को ग्रुप स्टेज में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का भी सामना करना होगा।महिला विश्व कप भी इसी दौरान खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम सलीमा टेटे की कप्तानी में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। महिला टीम ने अब तक कभी विश्व कप नहीं जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में चौथा स्थान रहा था।

जर्मनी डिफेंडिंग चैंपियन है। जर्मनी ने भारत में हुए 2023 विश्व कप के फाइनल में बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। हॉकी विश्व कप सबसे अधिक बार जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 19 अगस्त 2026 को होगा। पिछले 10 सालों से पाकिस्तानी टीम भारत को हॉकी में नहीं हरा सकी है।

इस संबंध में हम आपको बता दें कि, विश्व कप में जर्मनी मौजूदा पुरुष चैंपियन है। जर्मनी ने भारत में आयोजित 2023 विश्व कप के फाइनल में बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। वहीं हॉकी विश्व कप में सबसे अधिक चार बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के प्रमुख मुकाबलों में शामिल रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 19 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान पिछले 10 वर्षों से हॉकी में भारत को नहीं हरा सका है।

जानकारी देते चले कि, भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ करेगी। भारत और वेल्स के बीच मुकाबला 15 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को शाम 6:30 बजे भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। पुरुष टीम का तीसरा ग्रुप मैच पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त को शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए विश्व कप अभियान की शुरुआत महत्वपूर्ण मुकाबलों के साथ होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version