समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। एचआरएच ने छह विकेट पर 286 रन बनाने के बाद रॉयल्स को छह विकेट पर 242 रन पर रोक दिया। रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 70 जबकि संजू सैमसन ने 37 गेंद में 66 रन की पारी खेली। एसआरएच के लिए सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिये जबकि मोहम्मद शमी और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी की। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने शतक लगाते हुए नाबाद 106 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद में 24, ट्रैविस हेड ने 31 गेंद में 67, नीतीश रेड्डी ने 15 गेंद पर तीन, क्लासेन ने 14 गेंद पर 34 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे ने तीन, महीश तीक्षणा ने दो और संदीप शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version