Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली।उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे विजिबिलिटी शून्य तक गिर जाती है और यातायात प्रभावित होता है। लोग ठंड से परेशान हैं, जबकि किसानों को पाला पड़ने का खतरा सता रहा है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। यह विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बदलाव से मैदानी इलाकों में ठंड की तीव्रता कम होगी। न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, और कोहरे की तीव्रता भी घटेगी। हालांकि, 15 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी।

बता दें कि, कोहरे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (Dense to Very Dense Fog) पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में छाया रहता है। विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक गिर जाती है, जिससे हाईवे, रेल और उड़ानें प्रभावित होती हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई फ्लाइट्स डिले या कैंसल हुई हैं, जबकि ट्रेनों में भी देरी हो रही है। IMD के अनुसार, यह कोहरा 14-15 जनवरी तक जारी रह सकता है, लेकिन उसके बाद विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में बदलाव से सुधार होगा।

वही, IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह शीतलहर सामान्य से अधिक तीव्र है, क्योंकि न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। लेकिन 15 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में सुधार होगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी से ठंड कम होगी और कोहरा छंटेगा।सभी नागरिकों से अपील है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें, कोहरे में गाड़ी चलाते समय लाइट्स ऑन रखें और धीमी गति से चलें। मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप से लगातार अपडेट लें। ठंड का यह दौर जल्द समाप्त होगा, लेकिन फिलहाल सावधानी जरूरी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version