Skip to main content

समाचार मिर्ची

विशाखापट्टनम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन इस हार के बीच एक नाम ऐसा रहा जिसने फैंस का दिल जीत लिया—शिवम दुबे। विशाखापट्टनम में 28 जनवरी 2026 को खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत को जीत के लिए 216 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने 50 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दुबे ने स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित और सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा। एक टी20आई पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में दुबे तीसरे नंबर पर है। दुबे का स्ट्राइक रेट 282.60 का रहा, जो कम से कम 50 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में तीसरा सबसे बेस्ट था।सूर्यकुमार यादव (साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंद पर 61 रन)- 277.27 का स्ट्राइक रेट)रोहित शर्मा (श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों पर 118 रन)- 274.41 का स्ट्राइक रेट)

खराब शुरुआत में फंसी भारतीय टीम

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। महज 63 रन पर भारत ने अपने चार अहम विकेट गंवा दिए और मैच न्यूजीलैंड की पकड़ में जाता दिखने लगा।

ऐसे मुश्किल हालात में क्रीज पर आए शिवम दुबे ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। रिंकू ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन 11वें ओवर में फाल्क्स की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद भारत का स्कोर 82 रन पर 5 विकेट हो गया और जीत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं।

टीम संकट में थी, लेकिन शिवम दुबे ने हार नहीं मानी। ईश सोढ़ी के एक ओवर में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 28 रन कूट दिए। इस ओवर के बाद स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल गया और भारतीय फैंस को एक बार फिर जीत की उम्मीद नजर आने लगी।

यहां हम आपको यह भी बताते चले कि, इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में जोरदार वापसी की है। अब दोनों टीमें 31 जनवरी 2026 को पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।हालांकि चौथे टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शिवम दुबे की विस्फोटक पारी ने यह साफ कर दिया कि भारतीय टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी हालात में मैच का रुख बदल सकते हैं। अब सबकी नजरें अंतिम मुकाबले पर होंगी, जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version