Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान बनाए गए हैं।टीम में सबसे चर्चित नाम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्हें पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है। इसके अलावा प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र शामिल हैं।

गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान को जगह मिली है। ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर रियान पराग, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और विपराज निगम टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।इस ट्राई सीरीज में इंडिया ए के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। सीरीज दांबुला में खेली जाएगी। इसके बाद इंडिया ए, श्रीलंका ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जो गॉल में होंगे। रेड बॉल सीरीज के लिए अलग टीम बाद में घोषित की जाएगी।

इंडिया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version