Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। 7 मई को भारत द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान काफी ज्यादा बौखलाया हुआ है और यही कारण है कि पाकिस्तान (Pakistan) लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है, जिसे भारतीय वायुसेना द्वारा गिराया गया है।

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना (Indian Army) ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों ड्रोन रॉकेट और मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने जम्मू पठानकोट फिरोजपुर कपूरथला जालंधर और जैसलमैर के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के हालातों को लेकर समीक्षा बैठक शुरू हो गई है ।

पाकिस्तान की कोशिश नाकाम

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना (Indian Army) ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमैर के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version