Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देशभर में 2026 के अंत तक टोल प्लाजा खत्म किए जा सकते हैं। उनकी जगह नई व्यवस्था लागू होगी, जिसमें वाहन बिना रुके सफर कर सकेंगे और तय की गई दूरी के अनुसार ही टोल देना होगा।टाइम्स ग्रुप के ‘टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि नई प्रणाली नंबर प्लेट पहचान तकनीक और FASTag पर आधारित होगी। इसके तहत वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सिस्टम पहले से 85 टोल स्थानों पर शुरू किया जा चुका है और साल के अंत तक इसे पूरे देश में लागू करने की योजना है।

नितिन गडकरी ने दावा किया कि नई व्यवस्था से यात्रियों का खर्च काफी कम हो जाएगा। मौजूदा 125-150 रुपये तक के टोल घटकर करीब 15 रुपये तक रह सकते हैं। उन्होंने 3,000 रुपये के पास का जिक्र भी किया, जिससे 200 टोल क्रॉसिंग तक का सफर संभव हो सकेगा।

मंत्री ने दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-देहरादून, अमृतसर, कटरा और श्रीनगर समेत कई हाईवे कॉरिडोर पर तेजी से चल रहे काम का उल्लेख किया। साथ ही दिल्ली-चेन्नै और चेन्नै-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।इससे पहले गडकरी ने गुजरात के सूरत-भरूच सेक्शन के एनएच-48 पर चोरयासी टोल प्लाजा पर भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लॉन्च किया था, जो ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) और फास्टैग जैसी तकनीकों पर काम करता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version