समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली,पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो भारतीय LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें BW ELM (IMO: 9320752) और BW TYR (IMO: 9346122) शामिल हैं, जो भारत के झंडे के तहत चल रहे हैं। दोनों टैंकर फिलहाल गल्फ ऑफ ओमान में करीब 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।

इससे पहले भारत के सात जहाज दो दिनों तक यूएई के निकट समुद्र में लंगर डाले खड़े रहे थे। इनमें से दो LPG टैंकर अब स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जबकि पांच अन्य जहाज, जो सभी क्रूड ऑयल टैंकर हैं, अभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर भारत के झंडे वाले 20 जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है और भारत समेत कुछ मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी थी।रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत वहां फंसे अपने कुछ खाली जहाजों में LPG लोड कर रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट के कारण तेल और गैस का संकट गहराया हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version