समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुल चुका है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। मीराबाई चानू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। तोक्यो ओलिंपिक की इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती थी

मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता। टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ झीहुई ने गोल्ड मेडल जीता

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version