Skip to main content

समाचार मिर्ची

IPL) 2025 के फाइनल मुकाबला में कर महादेवन और बेटों ने भारतीय सेना को दिया खास ट्रिब्यूट जहां लोगों ने गाना पसंद किया वही भावुक भी हो गए यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां सबको खूब आनंद आया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबला जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच था, वहीं उससे पहले स्टेडियम में देशभक्ति और संगीत की ऐसी शाम सजी जिसने करोड़ों दर्शकों के दिलों को छू लिया।

इस खास मौके पर भारत के सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ एक शानदार और भावनात्मक परफॉर्मेंस दी। परफॉर्मेंस की खास बात यह थी कि इसे भारतीय सेना को समर्पित किया गया था। इस देशभक्ति भरे प्रस्तुति ने न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को, बल्कि टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर देख रहे लाखों फैंस को भी भावुक कर दिया।

परफॉर्मेंस की शुरुआत फिल्म ’83’ के शक्तिशाली और जोशीले गाने “लहरा दो” से हुई। जैसे ही शंकर महादेवन ने यह गीत शुरू किया, पूरा स्टेडियम देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से परफॉर्मेंस का स्वागत किया।

वहीं इस विशेष परफॉर्मेंस का समापन हुआ भारत के प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों…’ के साथ, जिसे सुनते ही स्टेडियम का माहौल मानो झूम उठा। यह गीत भारतीय आत्मबल, गर्व और एकता का प्रतीक है, और इसने हर दर्शक को एकजुट कर दिया।

शंकर महादेवन ने कहा, “हमारा यह परफॉर्मेंस उन वीर सैनिकों को समर्पित है जो दिन-रात देश की रक्षा में लगे हैं। संगीत के माध्यम से हम उनका सम्मान करना चाहते हैं।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version