समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक अजीबोगरीब रन आउट की घटना देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 65 रनों से जीत हासिल की।KKR की पारी के छठे ओवर में ईशान मलिंगा की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने सीधे गेंदबाज की ओर शॉट खेला। गेंद मलिंगा के पैर से टकराकर पास ही गिर गई। कैमरन ग्रीन ने गेंद की रफ्तार का सही अंदाजा नहीं लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े, जबकि रघुवंशी गेंद को देख नहीं पाए और कुछ पल के लिए रुक गए। तब तक ग्रीन आधा रास्ता तय कर चुके थे। दोनों बल्लेबाजों के पास रन पूरा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

मलिंगा ने तेजी से गेंद उठाई और बॉलर एंड पर स्टंप्स उखाड़ दिए। शुरू में लग रहा था कि रघुवंशी ने ग्रीन को क्रॉस कर लिया है, इसलिए रघुवंशी पवेलियन की ओर जाने लगे, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें रोक दिया। मामला थर्ड अंपायर के पास गया। रिप्ले में देखा गया कि दोनों बल्लेबाज एक ही लाइन पर थे और ग्रीन ने रघुवंशी को क्रॉस नहीं किया था। ग्रीन बॉलर एंड के ज्यादा करीब थे।

क्रिकेट नियम के अनुसार, ऐसी स्थिति में जो बल्लेबाज विकेट के ज्यादा करीब होता है, उसे रन आउट माना जाता है। इसी वजह से कैमरन ग्रीन को आउट दिया गया, जबकि अंगकृष रघुवंशी को वापस बुला लिया गया। ग्रीन इस मैच में सिर्फ दो रन बना सके। उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की और केवल बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे। ग्रीन को आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version