Skip to main content

समाचार मिर्ची

ईरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। पेजेशकियन ने युद्ध को इजरायल और अमेरिका की ओर से शुरू किया हुआ बताया और इसे खत्म करने का एकमात्र तरीका तीन शर्तों को मान्यता देने में बताया।

ईरान के राष्ट्रपति द्वारा रखी गई तीन शर्तें इस प्रकार हैं: पहली, ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना; दूसरी, मुआवजे का भुगतान; और तीसरी, भविष्य की आक्रामकता के खिलाफ दृढ़ अंतर्राष्ट्रीय गारंटी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये शर्तें पूरी होने पर ही युद्ध समाप्त हो सकता है।

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच यह जंग आज तेरहवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। दोनों पक्षों से मिसाइल, बम और गोले-बारूद के जबरदस्त हमले जारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले हो चुके हैं, जिससे ईरान की वायु सेना और एंटी-डिफेंस सिस्टम खत्म हो गए हैं और युद्ध जब चाहें तब खत्म हो सकता है। उन्होंने ईरान पर 47 साल का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। इजरायल ने लेबनान के हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं, जिसमें बेरूत के दक्षिणी इलाके बुर्ज अल-बरजनेह को तबाह किया गया है। लेबनान की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च से जारी इजरायली हमलों में 600 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 86 बच्चे और 47 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 1,444 लोग घायल हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version