Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। मैत्री मूवी के बैनर तले बनी सनी देओल और रणदीप हुड्डा की मूवी ‘जाट’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। गदर 2 के बाद इस फिल्म ने भी थिएटर में 9 करोड़ की ओपनिंग ली और वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया। गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी ये फिल्म जिस तरह से शुरुआत में परफॉर्म कर रही थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनेगी और शायद एक अच्छा रिकॉर्ड आने वाली मूवीज के लिए सेट कर दे। 

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट ने अजय देवगन और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 28वें दिन अपनी पकड़ बनाकर रखी है। एक्शन ड्रामा फिल्म कछुए की रफ्तार से ही सही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिशन 100 करोड़ के धीरे-धीरे नजदीक पहुंच रही है। इस फिल्म ने बुधवार को कितनी कमाई की चलिए जानते हैं

हालांकि, पहले केसरी 2 और फिर अजय देवगन की 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘रेड-2’  (Raid 2) ने जाट का काम बिगाड़ा और फिल्म का कलेक्शन करोड़ों से सीधा लाखों में आ गिरा। दो फिल्मों के बीच फंसे होने के बावजूद भी अब अभी जाट ने हार नहीं मानी और बुधवार को 28वें दिन एक बड़े आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version