Skip to main content

समाचार मिर्ची

रायपुर। 2013 के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस हमले में शामिल 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन दोषियों को सज़ा का ऐलान 16 सितम्बर को किया जाएगा।

झीरम घाटी हमला 25 मई 2013 को हुआ था, जब नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्या चरण शुक्ल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा समेत 29 लोग मारे गए थे।

NIA ने इस मामले की जांच कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी पाया। अदालत ने कहा कि नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की थी।

इस फैसले को झीरम घाटी हमले में मारे गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए न्याय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। क्योंकि लंबे समय से न्याय की गुहार पीड़ित परिवारों द्वारा भी लगाई जा रही है। ये देश के इतिहास की सबसे बड़ी घटना भी है इसलिए पूरे देश की निगाह भी इस घटना और फैसलों के लिहाज से बेहद अहम है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version