कुछ वर्षों से अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे काली महाराज ने नाथूराम गोडसे को महात्मा और गांधी जी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि “उद्देश्य अच्छा हो तो हत्या करना बुरी बात नहीं है। हत्या तो राम जी ने भी की थी।” उनके बयान के बाद इस मुद्दे को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो सकता है। बता दें कि 3 साल पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन पर देशद्रोह लगा था और उन्हें जेल की सजा भी हुई थी।

‘उद्देश्य अच्छा तो हत्या करना बुरी बात नहीं’
दरअसल, कालीचरण महाराज आज नीम करोली महाराज के 125वे जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तमंडल के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा, “नाथूराम गोडसे महात्मा थे। उद्देश्य अच्छा है तो हत्या करना बुरी बात नहीं है। राष्ट्रपिता जैसा कोई संवैधानिक पद नहीं है। रघुपति राघव राजाराम देश बचा गए नाथूराम। गांधीजी दुरात्मा थे और नाथूराम गोडसे महात्मा।”
काली महाराज ने हिंदुओं से की 10 बच्चे पैदा करने की अपील
कालीचरण महाराज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तीन बच्चे पैदा करने की बात का समर्थन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करना चाहिए। साधुओं को आह्वान जो हिंदुओं के सड़े जातिवाद को खत्म करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।
हिंदुओं से की एक साथ आने की अपील
उन्होंने हिन्दुओं से एक साथ आने की अपील करते हुए कहा कि देश के सभी 94 करोड़ हिंदू एक साथ आएं। पाकिस्तान में जितना सम्मान हिदुओं का है, उतना ही मुस्लिमों को भारत में सम्मान मिलना चाहिए। हिंदुओं को एक साथ लाने के लिए खड़े हुए हैं।
‘वर्ण व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो’
कालीचरण महाराज ने देश में वर्ण व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जन्म आधारित कोई वर्ण न हो। साथ ही स्कूलों में बच्चों की जाति लिखने पर रोक लगाई जाए।
चुनाव लड़ने की बात पर दिया बड़ा बयान
उन्होंने चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि ‘धन नहीं है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा। साधु संतों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने बातचीत के दौरान वक्फ बोर्ड खत्म करने की भी बात कही। साथ ही हिन्दू विरोधी सभी कानून खत्म करने की मांग की।
उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान देते हुए कहा कि हिन्दू राष्ट्र के लिए सभी एक हों। बांग्लादेश जैसे हालत यहां ना हो, इसलिए हिन्दू राष्ट्र होना है। जातिवाद, हिंदुत्व को खत्म कर रहा है।कर्म से ब्राह्मण, वैश्य होता है, जाति से न हो। पिंक क्रांति थी जो वो न की जाए। सभी को हिन्दू शासक चुन कर भेजना चाहिए। हिन्दू जहां भी हैं, उनके लिए भारत के रास्ते खोल देना चाहिए। हिन्दू समाज राजाओं को पूजने वाला है। रामराज्य हमें चाहिए तो राजा राम होना चाहिए। भारत में पुरानी मस्जिद के नीचे मंदिर ही दबे हैं। हिन्दूओ को सड़ा जातिवाद त्याग देना चाहिए। जो सत्य बोलेगा उसे धमकियां मिलेगी ही। जो राजा धर्म सम्मत काम कर रहे हैं उन्हें मेरा साधुवाद। मार डाला जाऊं तो फिर जन्म लूंगा और फिर यही काम करूंगा। न जेल जाने से डर, न FIR से डर और न ठोके जाने से डर।