समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों की बहादुरी पर आधारित कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के उस हिस्से पर केंद्रित है जो कामा अस्पताल में घटित हुआ था। इसमें कंगना रनौत गीता माधव के रोल में हैं, जो असल जिंदगी की जांबाज नर्स अंजलि कुल्थे से प्रेरित है। फिल्म दिखाती है कि कैसे नर्सों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी जान दांव पर लगाकर 20 गर्भवती महिलाओं समेत करीब 400 लोगों को सुरक्षित जगह छिपाया। यह उन गुमनाम नायकों को भावुक श्रद्धांजलि है जिन्होंने मौत के साए में भी ड्यूटी निभाई।

जानकारी दे दें कि, रिव्यू में फिल्म को 3.5/5 स्टार दिए गए हैं। कंगना रनौत की दमदार एक्टिंग, चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी को खास तौर पर सराहा गया है। निर्देशक मनोज तापड़िया ने बिना फालतू ड्रामे के हकीकत को स्क्रीन पर उतारा है। अन्य कलाकारों जैसे गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और जाहिद खान (अजमल कसाब के रोल में) की परफॉर्मेंस भी सराहनीय बताई गई है।

फिल्मम के संबंध मे हम आपको बता दें कि, फिल्म न सिर्फ रेस्क्यू की कहानी है बल्कि नर्सों के संघर्ष, समाज में उनके सम्मान की कमी और अस्पताल की अंदरूनी राजनीति को भी उजागर करती है। रिव्यू में कहा गया है कि यह हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए, जिसमें कोई एक हीरो नहीं बल्कि हर नर्स, आया और स्टाफ हीरो है।

कुल मिलाकर ‘भारत भाग्य विधाता’ एक ऐसी प्रेरणादायक फिल्म है जो 26/11 हमलों के दौरान साहस, सेवा और मानवता की मिसाल बने स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देती है। कंगना रनौत की प्रभावशाली अभिनय क्षमता, मजबूत पटकथा और संवेदनशील निर्देशन के साथ यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल नजर आती है। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उन गुमनाम नायकों को सलाम है जिन्होंने मौत के साए में भी अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version