समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी की छापेमारी के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर पंजाब के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की।

शनिवार को आप मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि बंगाल चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में ईडी के छापे शुरू कर दिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों से मोदी पंजाब के लोगों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं और पंजाब में औरंगजेब की तरह काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने पहले औरंगजेब को जवाब दिया था और 2027 के चुनाव में भी जवाब देगा।

भाजपा ने केजरीवाल के बयान पर तीखा पलटवार किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में उगाही का खेल चल रहा है और केजरीवाल जांच से बचने के लिए राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आप नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद नहीं हैं और केजरीवाल खुद पंजाब में औरंगजेब जैसी कार्रवाई कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजीजू ने भी केजरीवाल पर भारतीय राजनीति के मानकों को गिराने का आरोप लगाया। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि आप ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version