समाचार मिर्ची

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 65वें मैच में ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहीं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जानकारी दे दें कि, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और 41 रनों तक 4 विकेट गिर गए। रोहित शर्मा 15, सूर्यकुमार यादव 15, तिलक वर्मा 20 और हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्बिन बॉश ने 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। कोलकाता के लिए सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी की।

अंत मे बताते चले कि, रन चेज में कोलकाता की शुरुआत भी झटकों के साथ हुई। फिन एलन 8, अजिंक्य रहाणे 21 और कैमरन ग्रीन सस्ते में आउट हुए। मनीष पांडे ने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रन बनाए। अंतिम ओवरों में तेजस्वी सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अनुकूल रॉय और रिंकू सिंह नाबाद रहे। कोलकाता ने 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य पूरा किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version