समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई।7 मई को रिलीज हुई निर्देशक हार्दिक गज्जर की पौराणिक फिल्म ‘कृष्णावतारम’ ब्रह्मवैवर्त पुराण पर आधारित है। इसमें राधा से अलग होने के बाद भगवान कृष्ण के जीवन को उनकी पत्नी सत्यभामा के नजरिए से दिखाया गया है। फिल्म शुरुआती दौर में ज्यादा हाइप नहीं जुटा पाई थी, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के सहारे यह बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकी रही और 11वें दिन भी मजबूत कमाई कर रही है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार यानी 11वें दिन इसमें और उछाल आया और फिल्म ने लगभग 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का कुल नेट डोमेस्टिक कलेक्शन 20.22 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

नई रिलीज ‘पति पत्नी और वो दो’ के बावजूद ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा। उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किए जाने से यूपी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में दर्शकों की अच्छी भीड़ थिएटर्स में उमड़ी, जिसका फायदा फिल्म की कमाई को मिला। वीकेंड पर फिल्म की किस्मत चमकी और इसके बिजनेस ग्राफ में जबरदस्त सुधार देखने को मिला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version