Skip to main content

समाचार मिर्ची

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये जानकारी खुद राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। लालू प्रसाद यादव ने साफ साफ लिखा

लालू प्रसाद यादव के पोस्ट का ट्वीटर लिंक….

https://x.com/laluprasadrjd/status/1926573894661496910

‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version