Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के उम्मीदवार आर. श्रीनिवासा सेतुपति को विधायक पद की शपथ लेने से रोक दिया है। यह रोक तिरुपत्तूर सीट से उनकी जीत को लेकर दायर याचिका पर लगाई गई है।

आर. श्रीनिवासा सेतुपति ने तिरुपत्तूर सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल हुई। चुनाव नतीजों के अनुसार, उन्हें 83,365 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डीएमके उम्मीदवार के.आर. पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट मिले। पेरियाकरुप्पन ने डाक वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है।

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में TVK को 108 सीटें मिली हैं, जिनमें दो सीटों पर विजय ने जीत दर्ज की। एक सीट छोड़ने पर TVK के पास 107 विधायक रह जाएंगे। बहुमत के लिए 118 समर्थन की जरूरत है। अन्य दलों के समर्थन से TVK का आंकड़ा 121 तक पहुंचता है। विजय को रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी और फ्लोर टेस्ट बुधवार को होने की संभावना है। कोर्ट की रोक के कारण सेतुपति फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version