समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई।।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र में जांच तेज कर दी है। हाईप्रोफाइल अभिभावक और कारोबारी परिवार अब CBI के रडार पर हैं। जांच एजेंसी को संकेत मिले हैं कि कुछ अभिभावकों ने 10 से 25 लाख रुपये देकर पेपर हासिल किया और उसे अन्य परिचितों को भी बेचा।

मिली जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने नांदेड़, लातूर और पुणे में छापेमारी की। एक नामी कारोबारी ने अपनी बेटी के लिए करीब 10 लाख रुपये दो बिचौलियों के जरिए दिए। संबंधित अभिभावकों से आठ घंटे तक पूछताछ की गई। एजेंसी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

CBI आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां कर सकती है। एजेंसी महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। कई संदिग्धों के वित्तीय रिकॉर्ड और विदेश यात्राओं की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

जांच एजेंसी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल देशभर के छात्र और अभिभावक इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version