समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों हनीट्रैप, जासूसी और फोन टैपिंग जैसे गंभीर आरोपों की चपेट में है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार (महायुति) के भीतर उठे विवाद ने अब मंत्रियों की निजता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक सनसनीखेज दावा किया है कि राज्य सरकार के कई मंत्री जासूसी के डर से अपने मोबाइल फोन बंद कर रहे हैं। इस दावे ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

फोन टैपिंग के आरोप शिवसेना (यूबीटी) के इस दावे के बीच सामने आए हैं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है और कम से कम पांच से छह मंत्रियों को बर्खास्त किया जा सकता है, जिनमें से अधिकांश एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हैं।

महाराष्ट्र में कुछ समय पहले भी जासूसी और हनीट्रैप को लेकर चर्चा रही है। राजनीतिक नेताओं और अफसरों के निजी जीवन में दखल देने के आरोप पहले भी लगे हैं। हालांकि, अब जब मंत्रियों द्वारा खुद फोन बंद करने की बातें सामने आ रही हैं, तो यह संकेत मिलते हैं कि मामला केवल अफवाह नहीं हो सकता।

हालांकि रोहित पवार ने अपने बयान में साफ किया है कि वो ‘आने वाले दिनों में बताएंगे कि ये सच है या सिर्फ अफवाह’, लेकिन वर्तमान में यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर केंद्र में ले आया है। क्या मंत्रियों की सुरक्षा व निजता खतरे में है? क्या यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है या कोई असल साजिश?

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version