Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वे आज सुबह कोलकाता पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है।कोलकाता में मार्को रुबियो ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उनके विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा करने की भी संभावना है।दिल्ली पहुंचने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। कल वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

मार्को रुबियो अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। सोमवार को वे आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, सुरक्षा, डिफेंस सहयोग और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का कहना है कि यह यात्रा केवल औपचारिक कूटनीतिक दौरा नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को और गहराई मिलेगी। खासतौर पर रक्षा, तकनीक, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version