समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 से 31 दिसंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा, जबकि दक्षिण और पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग लगातार लोगों से भी अपील कर रहा है कि गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से ठंड की चपेट में आने से भी बचें।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरा का दिखेगा असर

  • दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • दृश्यता बेहद कम होने से यातायात और रेल सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
  • कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और “कोल्ड डे” की स्थिति बनी रहेगी।

मध्य भारत में भी प्रभावित करेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा।
  • सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना।

दक्षिण और पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी

  • तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का पूर्वानुमान।
  • छुट्टियों के दौरान पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह।

जनजीवन पर असर

  • यातायात: हवाई और रेल सेवाओं पर सीधे असर पड़ने की संभावना।
  • स्वास्थ्य: ठंड और कोहरे से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा।
  • कृषि: लगातार बारिश और ठंड से फसलों पर असर पड़ सकता है।

नववर्ष से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम चुनौतीपूर्ण रहेगा।
IMD ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और मौसम अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी है। ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। अगर आप भी कहीं ठंडे स्थानों पर घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो सावधानी रखने की जरूरत है। समाचार मिर्ची लगातार सेहत को लेकर जागरूक कर रही है। आप भी अपना ध्यान रखें अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version