समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इतना प्यार और उत्साह देखकर कुछ देर के लिए भूल ही गए कि वे नीदरलैंड में हैं। ऐसा लगा जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा हो।पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। यूएई के बाद वे नीदरलैंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड आकर भारत जैसा महसूस हो रहा है। नीदरलैंड की प्रगति में भारतीयों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया तथा यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां बसे भारतीय परिवारों की कहानियां प्रवास की नहीं बल्कि संघर्ष और प्रगति की हैं। समुद्र पार करने के बाद भी भारतीय पहचान जीवंत बनी रही। उन्होंने कहा कि कई संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भारत की पारंपरिक संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है।

प्रधानमंत्री मोदी का पांच देशों का यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के बीच उनका यह भावुक संबोधन एक बार फिर यह दिखाता है कि भारतीय संस्कृति और भारतीयता की पहचान सीमाओं से कहीं आगे तक फैली हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version