Skip to main content

समाचार मिर्ची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। इसकी तस्वीर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है।

“साल 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाइल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माता बहनों ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान मुझे सिंदूर का पौधा तोहफे में दिया था।”

आखिर क्यों आज सिंदूर के पेड़ को लगाया गया

दरअसल हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर तरफ राजनीतिक चर्चा और बहस आम हो गई है। तरह तरह की राजनीतिक बयान बाजी भी सामने आती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सिंदूर का पौधा रोपण भी आज इसीलिए चर्चा में है। क्योंकि सिंदूर अब तक सुहाग के लिए जाना जाता था लेकिन अब शौर्य की निशानी के तौर पर हर चरफ चर्चा में है।

भगवान को प्रिय है सिंदूर….

धार्मिक अनुष्ठान में व्यापक रूप से सिंदूर का उपयोग होता है। हनुमान जी के मंदिर में तो सिंदूर से ही पूजा होती है। हिंदू सनातन संस्कृति में सिंदूर बेहत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version