भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।
- अनिल सुचारी (2006 बैच): सागर संभाग आयुक्त पद से हटाकर MD, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल नियुक्त।
- दिलीप कुमार (2008 बैच): आयुक्त उद्योग एवं MD लघु उद्योग निगम से हटाकर सागर संभाग आयुक्त बनाए गए।
- अनुभा श्रीवास्तव (2009 बैच): प्रमुख राजस्व आयुक्त से हटाकर सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त।
- सत्येन्द्र सिंह (2009 बैच): पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव बनाए गए।
- नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं से हटाकर MD, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल नियुक्त।
- निधि निवेदिता (2012 बैच): महिला एवं बाल विकास विभाग से हटाकर प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख बनाई गईं।
- अनुराग वर्मा (2012 बैच): वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर MD, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल नियुक्त।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
