Skip to main content

समाचार मिर्ची

धर्मशाला। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया। तिलक वर्मा और विल जैक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार रही।

मुंबई को 200 रनों का लक्ष्य मिला था। आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने एक गेंद शेष रहते पूरा कर लिया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने 10 गेंदों पर नाबाद 25 रन जड़े। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में मुंबई ने यह मैच जीता।

पंजाब किंग्स की पारी में प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर को 2 सफलता मिली।मुंबई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मध्य ओवरों में विकेट गिरने से दबाव बना। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में मैच पलट दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version