समाचार मिर्ची

, पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपित नोमान इलाही से रिमांड के तीसरे दिन भी गहनता से पूछताछ की गई है। शुक्रवार शाम पांच बजे नोमान से पूछताछ करने के लिए केंद्र, सेना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा की इंटेलिजेंस ब्यूरो व केंद्र की दो और एजेंसी पहुंची। हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही को गिरफ्तार किया गया है। उसे श्रीनगर में सेना की गतिविधियों का वीडियो बनाकर आईएसआई को भेजने का काम सौंपा गया था। पूछताछ में उसने दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की बात भी कबूली है। पुलिस उसकी डायरी और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है जिससे आईएसआई के साजिशों का पता चल सके।

नोमान से देर रात तक पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोमान ने शुक्रवार को बड़ा राजफाश किया है। उसने बताया कि उसे आईएसआई के कमांडर इकबाल काना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर में सेना की गतिविधियों की वीडियो बनाकर उसके पास भेजने का टास्क दिया था। इसके बदले इकबाल ने उसे मालामाल करने का वादा भी किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version