समाचार मिर्ची

ई दिल्ली, । पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान से सारे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए इस प्रतिबंध को जल्द से जल्द लागू करने का आदेश दिया है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के आयातों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए एफटीबी 2023 में बदलाव किए हैं जिसके तहत पाकिस्तान के सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

2 मई को जारी किए गए इस नोटिस के अनुसार विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पाकिस्तान से आने वाले सभी तरह के आयात रोक दिए गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version