समाचार मिर्ची

, नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया कर दिया है।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई का अब वैश्विक असर भी दिखने लगा है और अब्दुल अजहर की मौत पर अमेरिका ने भारत को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी कहा है। सैन्य कार्रवाई कर मारे गए अब्दुल रऊफ की मौत पर अमेरिका ने इसे जस्टिस डिलीवर्ड बताया है।

भारत की इस कार्रवाई का अब वैश्विक असर भी दिखने लगा है और अब्दुल अजहर की मौत पर अमेरिका ने भारत को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी कहा है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन जैश का प्रमुख ऑपरेशनल मास्टरमाइंड अब्दुल अजहर की मौत से अमेरिका गदगद नजर आ रहा है।

अमेरिका के पूर्व राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रहे जालमे खलीलजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है। यह वही शख्स है जिसने 2002 में यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी थी। आज इंसाफ हुआ है। थैक्यू इंडिया।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version