समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुन: परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए घोषणा की कि परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।मंत्री ने बताया कि मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी। 7 मई तक एनटीए की शिकायत निवारण प्रणाली में कई आपत्तियां दर्ज हुईं, जिनमें दावा किया गया कि गेस पेपर के कुछ प्रश्न मूल प्रश्नपत्र में हूबहू आए थे। शिकायतों के बाद तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू की गई और मामले को संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।

जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 12 मई को छात्रों के हित में कार्रवाई की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच दो-तीन राज्यों तक सीमित प्रतीत हुई और राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। अब छात्र 21 जून की पुन: परीक्षा की तैयारी करेंगे।मंत्री ने आगे घोषणा की कि अगले साल से नीट एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version