Skip to main content

समाचार मिर्ची

नेपाल के त्रिशूली और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने दर्जनों घरों और बाजारों को बहा दिया। पुल और सड़कें ध्वस्त हो गईं, जिससे इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस विनाशकारी आपदा के बीच एक तीन मंजिला मकान चमत्कारिक रूप से खड़ा रहा और उसमें मौजूद परिवार सुरक्षित बच गया।

स्थानीय लोगों ने इस मकान को “चमत्कारी घर” कहना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मकान की मजबूत नींव, ऊंचाई पर निर्माण और आसपास की प्राकृतिक बाधाओं ने इसे बचाने में अहम भूमिका निभाई।

परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे और राहत टीमों ने तुरंत सहायता पहुंचाई। परिवार ने इसे भगवान की कृपा और किस्मत का खेल बताया। आखिरकार जो भी हो इतने सैलाब के बाद भी परिवार और घर का सुरक्षित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है इसे में ईश्वर का आशिर्वाद भी कह सकते हैं।

नेपाल में मानसून के दौरान त्रिशूली और भोटेकोशी नदियां अक्सर बाढ़ का कारण बनती हैं। इस बार की बाढ़ को हाल के वर्षों की सबसे भीषण आपदाओं में गिना जा रहा है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण ऐसी घटनाओं को और गंभीर बना रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version