समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। मौसम ने करवट ले ली हैं बारिश-बर्फबारी की वजय से ठंड बढ गई हैंजिससे लोगों का जनजिवन प्रभावित हो रहा हैं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में मौसम के बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। आज 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 3 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत लगभग 8 राज्यों में यह प्रभाव दिखेगा। इसके बाद 5 से 7 फरवरी तक तीसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से तेज बर्फबारी की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। प्रशासन ने भी पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और आपात सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जैसा की सबको मालूम हैं यह मौसमी बदलाव सर्दियों के अंतिम चरण में हो रहा है, जब आमतौर पर ठंड कम होने लगती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से फरवरी की शुरुआत भी गीली और ठंडी रहेगी। IMD की दैनिक बुलेटिन और वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए बाहर निकलते समय छाता, गर्म कपड़े और सतर्कता जरूरी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version