भारत जैसे कृषि प्रधान देश में खेती-किसानी केवल परंपरा ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। मौसम और समय के अनुसार फसलों और सब्जियों की बुवाई करना किसानों की आय और उत्पादन को सीधा प्रभावित करता है। आने वाला अक्टूबर महीना सब्जियों की खेती के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर में बोई जाने वाली सब्जियां कम समय में तैयार होकर किसानों को अच्छा मुनाफा देती हैं।
अक्टूबर का महीना आने वाला है. यह महीना सब्जियों की खेती के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर में सब्जी की बुवाई करनी चाहिए।
चुकंदर की खेती के लिए अक्टूबर का महीना आदर्श माना जाता है क्योंकि इस माह में न बहुत अधिक ठंड पड़ती है और न ही बहुत गर्मी। अक्टूबर का तापमान चुकंदर के सही माना जाता।
अक्टूबर में करें इन सब्जियों की खेती-
चुकंदर (Beetroot) की खेती
पालक (Spinach) की खेती
मटर (Peas) की खेती
गाजर (Carrot) की खेती
मूली (Radish) की खेती
धनिया (Coriander) और मेथी (Fenugreek)
प्याज और लहसुन की बुवाई
खेती के लिए जरूरी सुझाव
- मिट्टी की तैयारी: खेत की जुताई समय पर करें और जैविक खाद का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
- सिंचाई: अधिक पानी से बचें, खासकर पत्तेदार सब्जियों में।
- बीज चयन: उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज का ही प्रयोग करें।
- कीट और रोग नियंत्रण: नियमित निरीक्षण करें और आवश्यकता पड़ने पर जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें।
- बाजार की जानकारी: फसल तैयार होते ही उसे निकटतम मंडी या सीधा उपभोक्ता तक पहुंचाने की योजना बनाएं।
बता दें कि, अक्टूबर का महीना किसानों के लिए सब्जियों की खेती का सुनहरा अवसर लेकर आता है। इस समय बोई जाने वाली फसलें कम समय में तैयार होकर बंपर मुनाफा देती हैं। चुकंदर, पालक, मटर, गाजर, मूली, धनिया, मेथी जैसी सब्जियां किसानों के लिए कम लागत और ज्यादा आय का साधन बन सकती हैं। सही तकनीक, उचित सिंचाई और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर यदि किसान भाई खेती करें तो उनकी आय में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है।