समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की प्रगति से खुश नहीं है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विशेष संसद सत्र के आह्वान की आलोचना की।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की प्रगति से खुश नहीं है। उन्होंने विशेष सत्र की मांग के पीछे विपक्ष के नेता की मंशा पर सवाल उठाए। चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह विशेष सत्र क्यों चाहते हैं क्योंकि जब नियमित सत्र होते हैं तो वह नहीं आते हैं।

विशेष सत्र की मांग के पीछे विपक्ष के नेता की मंशा पर सवाल उठाए और नियमित कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता की बार-बार अनुपस्थिति की ओर इशारा किया।

गौरतलब है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के साथ हुए युद्धविराम समझौते पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया था।
चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह विशेष सत्र क्यों चाहते हैं, क्योंकि जब नियमित सत्र होते हैं तो वह नहीं आते हैं। नियमित बहस और कार्यवाही के दौरान वह और उनकी बहन अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। अचानक विशेष सत्र की मांग क्यों हो रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति नहीं देख सकती।

चंद्रशेखर ने कहा कि अगर भारत सफल होता है, तो कांग्रेस नाखुश है। अगर भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ती है, अगर भारतीय महिलाएं सशक्त होती हैं, अगर वैश्विक समुदाय भारत का सम्मान करता है, तो भी कांग्रेस नाखुश है। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाते हैं और दावा करते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में कांग्रेस पार्टी पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया।







































Share.
Leave A Reply

Exit mobile version