नई दिल्ली। OnePlus अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन 8,500mAh बैटरी के साथ आएगा और 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने चीन में Weibo पर आधिकारिक टीजर जारी किए हैं। लॉन्च इस महीने चीन में होने की उम्मीद है। प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गए हैं।
फोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED LTPS डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर लगा होगा और यह Android 16 पर आधारित होगा। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
डिजाइन की बात करें तो यह गेमिंग फोकस्ड डिवाइस ‘Ace Awakening’ कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके पीछे ऊपर-बाएं कोने में मेटल क्यूब कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें बीच में चमकता हुआ Ace लोगो दिया गया है। फोन में ‘Plus Key’ फीचर भी शामिल हो सकता है।यह जानकारी फिलहाल केवल चीन बाजार के लिए है। भारत में उपलब्धता पर कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया गया है।
