उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक मुख्य परीक्षा 2026 के संस्कृत और कॉमर्स विषयों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 18 अप्रैल 2026 को जारी किया गया।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद ‘UP LT Grade Assistant Teacher Mains Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें। फिर OTR नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड देख सकते हैं। स्क्रीन पर आने वाले एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना अनिवार्य है।
मुख्य परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं। कॉमर्स विषय की परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पारी में होगी। संस्कृत विषय की परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पारी में आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होंगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचना चाहिए। प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल, नकल या नकल में सहायता करने पर जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
