समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। सोनू निगम ने कुछ समय पहले बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में एक बयान दिया था कि कुछ लोग उन्हें कन्नड़ में गाना गाने के लिए मजबूर कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने उनकी तुलना पहलगाम के आंतकियों से कर दी थी और यह मुद्दा इतना गरमाया कि सिंगर के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई थी।

Sonu Nigam किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आ गए थे। कन्नड़ समुदाय के लोगों ने उनकी बुरी तरह आलोचना हुई थी साथ ही FIR भी दर्ज हो गया था। अब तीन दिन बाद उन्होंने कन्नड़ समुदाय से माफी मांगते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कन्नड़ समुदाय के लोगों नेसोनू निगम  की खूब आलोचना की थी। बाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद सिंगर ने सफाई दी थी और कहा था कि वे लड़के उन्हें धमका रहे थे कि वे कन्नड़ में गाना गाए। मामला थमा नहीं तो आखिरकार सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए माफी मांग ली है।

अहंकार के सामने झुके सोनू निगम

सोमवार की शाम को सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए आखिरकार कर्नाटक के लोगों से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके अंहकार से बढ़कर कर्नाटक है। उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में कहा, “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए मेरे अहंकार से बढ़कर है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version