Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकियों को मार गिराया गया जिसके बाद भारत पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने की योजना बना रहा है। मोदी सरकार ने विपक्ष के सांसदों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अलग-अलग देशों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करें। कांग्रेस ने सरकार पर फैसले में राजनीति करने का आरोप लगाया है और शशि थरूर के नाम पर सवाल उठाए हैं।

 भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर में कई बड़े आतंकियों का खात्मा हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने 100 अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया। अब इसके बाद भारत पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने की योजना बना रहा है।

दरअसल, मोदी सरकार ने एक रणनीति बनाते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी एनडीए के साथ विपक्षी सांसदों को सौंपी है। ये सभी सांसद अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे। हालांकि, सरकार के इस फैसले पर अब राजनीति तेज हो गई है।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए खेल करने के आरोप

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर खेल खेलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने ये आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता के भारत के संदेश को पहुंचाने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में शशि थरूर को नामित किया गया। बता दें कि, कांग्रेस ने शशि थरूर का नाम कांग्रेस द्वारा नामित चार नेताओं में शामिल नहीं था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version