पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कई सरकारी एक्स अकाउंट और वहां के एक्टर-एक्ट्रेस के अकाउंट को भारत में बैन किया था। अब भारत ने चीन पर शिकंजा कसा है और देश में प्रोपेगैंडा फैलाने वाले चीनी प्रचार आउटलेट ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।
यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया गया है जब कुछ दिन पहले चीन में भारतीय दूतावास ने मीडिया आउटलेट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की सख्त चेतावनी दी थी।