Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पांच दिन में दूसरी बार बढ़ गई हैं। मंगलवार को इनकी कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो तुरंत लागू कर दी गई। इससे पहले 15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इस दोहरी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

इस संबंध में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं पर असर कम करने के लिए कीमतें धीरे-धीरे बढ़ा रही है। अधिकारी ने बताया कि कुल कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका अभी कोई आंकड़ा तय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम यह सब एक साथ नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे महंगाई पर असर पड़ेगा।’

वही, IOCL अधिकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसके चलते यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2022 की तरह लगातार बड़ी बढ़ोतरी की कोई तुलना नहीं है। कंपनी उपभोक्ताओं को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version